भारत मे इंजीनियर्स डे या अभियंता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? इंजीनियर्स डे शायरी, कोट्स। मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया कौन थे? Engineer’s Day 2021 Essay
आज के समय मे इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी ऐसी युक्ति है जिसके बल पर कठिन से कठिन काम हम बड़े आसानी से कर लेते है। भारत इस इंजीनियरिंग की शुरुवात की थी सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जिनके याद मे हम Engineer’s Day मनाते है। आइये इंजीनियर्स डे पर सर एम विश्वेश्वरैया को याद करते हुए इंजीनियर डे के बारे मे और भी ढेर सारी बाते जानते है।
आज के समय मे हर देश इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र मे आगे निकला चाहता है, किसी भी देश को विकास करने के लिए उसके पास अच्छे इंजीनियर्स का होना बहुत ज़रूरी है। आज भारत इंजीनियरिंग के क्षेत्र मे इतना आगे निकाल गया है इसका श्रय देश के होनहार और काबिल इंजीनियर्स को जाता है। आज हम अपने दैनिक जीवन मे जो कुछ भी प्रयोग मे लेते है वो सब कही न कही इंजीनियरिंग की ही देन है।
भारत मे अभियंता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ( When is Engineer’s day Celebrated )
मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जिन्हे एम विश्वेश्वरैया के नाम से भी जाना जाता है, एम विश्वेश्वरैया भारत के एक महान इंजीनियर थे, इन्ही के जन्मदिन 15 सितम्बर को इंजीनियर्स डे के रूप मनाया जाता है। एम विश्वेश्वरैया को 1955 मे भारत सरकार द्वारा भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया था।
15 सितम्बर इंजीनियर्स डे (अभियंता दिवस ) क्यों मनाया जाता है? ( Why do we celebrate Engineer’s day )
जिस प्रकार टीचर्स डे पर शिक्षक का सम्मान किया जाता है, डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स का सम्मान किया जाता है उसी प्रकार इंजीनियर्स डे पर दुनिया के सारे इंजीनियर का सम्मान किया जाता है। भारत मे इंजीनियर्स डे एम विश्वेश्वरैया की जयंती पर मनाया जाता है। इस दिन एम विश्वेश्वरैया के योगदान को याद किया जाता है।
एम विश्वेश्वरैया कौन थे? मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जीवन परिचय ( M Visvesvaraya Biography )
पूरा नाम | मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया |
पिता | श्रीनिवास शास्त्री (संस्कृत विद्वान और आयुर्वेदिक चिकित्सक |
माता | वेंकचाम्मा |
जन्मस्थान | मैसूर ( कर्नाटक ) |
जन्म | 15 सितम्बर 1860 |
शिक्षा | मद्रास यूनिवर्सिटी सेंट्रल कॉलेज, |
मृत्यु | 14 अप्रैल 1962 |
पुरस्कार | भारत रत्न |
प्रोजेक्ट | कृष्ण सागर बांध, हैदराबाद शहर, खड़कवासला जलाशय में बाँध,कृष्णा राजा सागरा |
अविष्कार | पानी सप्लाई का ब्लॉक सिस्टम |
इंजीनियर्स डे की शुरुवात कब से हुई? Engineer’s day 2021 एम विश्वेश्वरैया का कौन सा जन्मदिन है? ( When did Engineer’s Day start?)
सर एम विश्वेश्वरैया की मृत्यु 102 वर्ष की उम्र मे 14 अप्रैल 1962 मे हो गई थी उसके बाद भारत सरकार ने 1968 से 15 सितम्बर को इंजीनियर्स डे के रूप मे मनाने की घोषणा की। तब से हर वर्ष 15 सितम्बर को इंजीनियर के रूप मे मनाया जाता है। Engineer’s day 2021 मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का 161 वॉ जन्मदिन है।
भारत के प्रथम इंजीनियर कौन थे? Who Was the first Engineer of India?
भारत का प्रथम इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को माना जाता है। सर एम विश्वेश्वरैया एक महान अभियंता थे। सर एम विश्वेश्वरैया ने देश मे कई ऐसे प्रोजेक्ट किये जो एक मिसाल है। प्रसिद्ध शहर हैदराबाद को एम विश्वेश्वरैया ने बनाया था। इन्होने देश मे कई सारे बांध बनाये जिससे बिजली उत्पादन शुरू हुई।
भारत के इंजीनियर्स Indian Engineer’s
भारत एक ऐसा देश जो प्राचीन समय मे अपने इंजीनियरिंग के क्षेत्र मे अन्य देशो से काफ़ी आगे था। भारत के इंजीनियर्स के ऐसे निर्माण जो हज़ारो सालो से अभी तक है। चाहे वह दक्षिण भारत हो या उत्तर भारत हर जगह आप को इंजीनियरिंग के बेसुमार नमूने देखने को मिल जायेगे। ऐसी बहुत सारी खोज जो भारते हुई थी, भारत के अभियंताओ ने की थी आज पूरी दुनिया के लोग उसका इस्तेमाल कर रहे है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र मे भारत न पहले पीछे था न आज। चाहे वह अंतरिक्ष विज्ञान हो या नेनो टेक्नोलॉजी देश के इंजीनियर्स ने हर जगह अपना दम दिखाया है।
इंजीनियर कैसे बने? How to become an Engineer?
अगर आप की रूचि इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र मे है तो आप बिलकुल इस क्षेत्र मे आप सकते है यहां पर आप को ढेर सारे क्षेत्र है इंजीनियरिंग की शाखाएं है जहाँ पर आप अपना करियर बना सकते है। इस क्षेत्रे आने के लिए आप को 10 वी और 12 वी विज्ञान वर्ग से होना अनिवार्य है। उसके बाद आप JEE Advance जो की एक प्रवेश परीक्षा होता है, को पास कर के आप इंजीनियरिंग मे दाखिला लेकिन सकते है।
भारत मे कई सारे इंजीनियरिंग कॉलेज है कुछ सरकारी और तो कुछ प्राइवेट। अगर आप के प्रवेश परीक्षा अच्छे नम्बर से पास हो जाते है तो आप को IIT ( इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ) मे दाखिला मिल जायेगा। यहां से आप B.tech ( Bachelor of technology ) का कोर्स कर सकते है। B.tech एक 4 वर्ष का कोर्स होता है, इसको पूरा करने के बाद आप को इंजीनियर की डिग्री मिल जाएगी।
दुनिया के अन्य देश मे इंजीनियर्स डे
दुनिया मे ऐसे कई देश है जहाँ पर इंजीनियर्स डे मनाया जाता है, लेकिन अलग अलग दिन को। आइये जानते है किस देश मे कब मनाया जाता है engineer day
देश | तारीख |
तुर्की | 5 दिसम्बर |
इटली | 15 जून |
कोलम्बिया | 17 अगस्त |
आइसलैंड | 10 अप्रैल |
ईरान | 24 फ़रवरी |
मैक्सिको | 1 जुलाई |
पेरू | 8 जून |
अर्जेंटीना | 16 जून |
रोमानिया | 14 सितम्बर |
बांग्लादेश | 7 मई |
बेल्जियम | 20 मार्च |
यह भी पढ़े – Hindi Day 2021 हिन्दी दिवस के अनसुने रहस्य Hindi Diwas Wishes, image
Engineer’s day 2021 Poster Image

अभियंता दिवस शायरी Engineers Day Shayari
- इंजीनियर हो तुम यदि –

इंजीनियर्स डे अनमोल विचार Engineer’s day 2021 quotes
ज्यादातर इंजिनियर बड़ी सफ़लता प्राप्त करने के लिए बड़ा रिस्क लेते हैं.
इंजीनियरिंग में किताबें रट कर केवल अच्छा नंबर पा सकते है, अच्छी जॉब नहीं.
बचपन में जो खिलौने को तोड़कर खुश होता है असल में वही बड़ा होकर इंजीनियर बन सकता हैं.
इंसान के कठिन कार्यों को मशीन के द्वारा आसान कार्यों में परिवर्तित करने का श्रेय इंजिनियर को जाता हैं.
एक अच्छा इंजिनियर वही हैं जो किताबी ज्ञान को वास्तविक रूप दे पाये.
जो सेशनल मार्क्स की परवाह नहीं करते अंत में वही अच्छे इंजिनियर बनते हैं.
इंजिनियर सफलता से नहीं असफलता से बनता हैं.
हर इंसान इंजिनियर हैं कुछ मकान बनाते हैं कुछ सॉफ्टवेयर बनाते हैं कुछ मशीन बनाते हैं और कुछ सपने बनाते हैं और हम जैसे उनकी कहानियों को स्याही में डुबोकर उन्हें अमर बनाते हैं.
Engineer’s day 2021 कैसे मनाये
दोस्तों इंजीनियर डे मनाने के लिए आप सर एम विश्वस्वाराया का एक अच्छा से पोस्टर बना सकते है, अगर आप किसी इंजीनियर को जानते है तो उन्हें विश कर सकते कोई शायरी बोल सकते है।